जामताड़ा के करमाटांड़ थाना प्रभारी को एसपी ने किया लाईन हाजिर…चंदन तिवारी बने करमाटांड़ के नये थाना प्रभारी
जामताड़ा झारखण्ड के जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अभय कुमार को एसपी राज कुमार मेहता ने लाइन हाजिर किया गया है।वहीं सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार तिवारी को करमाटांड़ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।चंदन तिवारी ने शुक्रवार को करमाटांड थानेदार के रूप में प्रभार ग्रहण किया।मौके पर निवर्तमान थाना प्रभारी अभय कुमार ने नये थाना प्रभारी को बुके देकर स्वागत किया।नये थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांतिपूर्वक बनाए रखेंगे और क्राइम करने वालों पर पुख्ता नजर रहेगी।बताया जाता है कि पुराने थाना प्रभारी के खिलाफ एसपी को बहुत शिकायतें मिल रही थी।इसी कारण थाना प्रभारी को हटाया गया है।

