एसपी ने थाना प्रभारी को किया निलंबित, दुष्कर्म मामले को मैनेज करने का आरोप…

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के सदर थानेदार संतोष कुमार गुप्ता को एसपी ने निलंबित कर दिया गया है।सब इंस्पेक्टर लालजी को सदर थाना का नया थानेदार बनाया गया है। दरअसल, सदर थाना क्षेत्र में अप्रैल महीने में एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी।आरोप है कि इस दुष्कर्म की घटना को मैनेज किया गया है और पैसे लिए गए है।मामला वरीय अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जून महीने में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद जांच बिठाया गया। जांच के बाद एसपी रीष्मा रमेशन ने सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया।

एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि जांच में आरोप की पुष्टि हुई थी।जिसके बाद निलंबित किया गया है।संतोष कुमार गुप्ता 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। संतोष कुमार गुप्ता इससे पहले मनातू थाना में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।सदर थाना के नए थानेदार 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं और इससे पहले पाटन थाना प्रभारी थे।

दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद सदर थाना प्रभारी ने जांच की जिम्मेदारी एएसआई रैंक के अधिकारी को दे दी थी, जबकि ऐसे मामलों में जांच की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर और उससे ऊपर के अधिकारियों की होती है।

दरअसल, रेप केस के मैनेज करने संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ था।वायरल वीडियो वरीय अधिकारियों के पास भी पहुंचा था, जिसके बाद मामले में संज्ञान लिया गया था।करीब छह महीना पहले सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता की सदर थानेदार के पद पर तैनाती हुई थी।सदर थाना मेदिनीनगर टाउन थाना से सटा हुआ है।जबकि इसकी सीमा पाटन लेस्लीगंज सतबरवा और पड़वा थाना से भी लगी हुई है।

error: Content is protected !!