सिमडेगा:जंगली हाथियों ने मचाया गांव में उत्पात,एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला,रेंजर घायल

सिमडेगा।जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है जंगली हाथियों के द्वारा घरों को तोड़ने के साथ ही घर में रखे अनाज आदि चीजों को भी तहस-नहस कर रहे हैं। इधर बीती रात किनकेल पंचायत के सागजोर गांव में बीती रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए एक व्यक्ति को कुचल कर मार दिया। व्यक्ति की पहचान 29 वर्षीय कमल प्रधान के रूप में हुई।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह वन विभाग की टीम एवं पुलिस प्रशासन पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया। तथा पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा की राशि दी गई। बताया गया कि कमल प्रधान हाथियों के आगमन की सूचना मिलने के साथ ही अपने खलिहान में रखे धान को हाथों से बचाने के लिए उन्हें खदेड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान हाथी की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई जिसके बाद हाथ के द्वारा उसे कुचल दिया गया।

बताया जा रहा है कि जंगली हाथियों ने रेंजर नथुनी सिंह को चपेट में लिया।घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।सूचना मिलने के बाद डीएफओ अरविंद कुमार गुप्ता सदर अस्पताल पहुँचे और घायल रेंजर का हाल चाल लेते हुए बेहतर इलाज के लिए दिया दिशा-निर्देश।रेंजर हाथी द्वारा मारे गए व्यक्ति के गांव गए थे।