सिमडेगा:पुलिस को मिली बड़ी सफलता,25 लाख के चांदी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

सिमडेगा।झारखण्ड के सिमडेगा जिले के बांसजोर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 38 किलो चांदी के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिमडेगा डॉक्टर शम्स तबरेज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करते हुए बताया है कि एनएच-143 तरगा महुआ टोली के निकट जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन को पुलिस टीम ने रोका तो उस पर सवार लोग भागने लगे।पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों को खदेड़ का पकड़ा।जिसने अपना नाम मोफिजूल शेख एवं मोजिबुर शेख बताया। बारीकी से पूछताछ एवं स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई तो उस पर दो बैग में चांदी के जेवरात एवं चांदी का ईंट पाया गया। उक्त जेवरात के कोई कागजात नहीं मिल। पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने यह बताया कि जेवरात खरीद बिक्री करना, गहने चोरी करना तथा आभूषण की अंतर राज्य स्तर पर तस्करी करना मुख्य पेशा है।जिसे पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि चांदी कुल वजन 38. 830 किलोग्राम है।जिसका अनुमानित कुल मूल्य ₹25 लाख बताया जा रहा है। एसपी ने बताया कि दोनों चोर छत्तीसगढ़ से उड़ीसा के रास्ते सिमडेगा होते हुए राँची जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने स्कॉर्पियो की चेकिंग की और उसे गिरफ्तार किया।उन्होंने बताया कि दोनों पेशेवर तस्कर साहिबगंज जिला के रहने वाले हैं।जिनकी अपराधिक इतिहास भी पता लगाने का काम किया जा रहा है।
रिपोर्ट:विकास साहू सिमडेगा