साहेबगंज महिला थाना प्रभारी आत्महत्या मामला:राजधानी राँची में सड़कों पर उतरकर लोगों ने की सीबीआई जांच की मांग

राँची।झारखण्ड के साहेबगंज जिला की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की आत्महत्या का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा है।आत्महत्या के दूसरे दिन से ही रूपा के परिजन समेत अन्य लोग इसे हत्या कर आत्महत्या दिखाने की बातें बता रहे हैं।साहिबगंज का यह मामला अब राजधानी राँची।पहुंच गया है।विभिन्न संगठनों ने रूपा को न्याय दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है।

बता दें 3 मई, 2021 को साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी थी।इधर साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की को न्याय दिलाने को लेकर राजधानी राँची के रातू स्थित काठीटाड़ चौक में आदिवासी छात्र संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान काठीटाड़ चौक में हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की और रूपा तिर्की की मौत की सीबीआई जांच की मांग किया गया। वहीं,राँची के नामकुम में विरोध प्रदर्शन किया है।इस मामले को लेकर विपक्ष भी रूपा तिर्की को न्याय दिलाने की पहल शुरू कर दी है।इस संबंध में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर राज्य सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़ा किये हैं।श्री मरांडी ने कहा कि संदेहास्पद स्थिति में मृत होनहार दारोगा रूपा तिर्की को अब जनता के बीच आवाजें उठ रही है।इसके बावजूद राज्य सरकार चुप्पी साधे हुए है।आखिर झारखण्ड की आदिवासी बेटियों पर अत्याचार पर यह चुप्पी किसे बचाने के लिए है।

वहीं,इधर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने सभी मंडलो में विरोध दर्ज कराया है साथ ही झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की है।झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एक आदिवासी बेटी को न्याय देने की मांग भी की गयी है।इसी क्रम में राँची के खिजरी में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया इस विरोध प्रदर्शन में आरती कुजूर के साथ रीना कुजुर, तेतरी कुजूर, गौरी देवी, लक्ष्मी देवी नागी कुजूर, सनीचरिया देवी,शशि कला कुजूर, आरती खलखो, कांता देवी, सपना देवी, संगीता देवी, शनिचरिया कुजूर, सुनीता कुजूर, सोमिया कुजूर, प्रिया कुजूर, लुखरी कच्छप, स्मिता कुजूर स्वेता कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।