राँची में रोशनी खलको,देवघर में रीता चौरसिया,धनबाद से संजीव अग्रवाल सहित अन्य को महापौर पद पर समर्थन देगी भाजपा…

 

राँची।भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के महापौर पद के लिए प्रत्याशियों के समर्थन में नाम तय कर लिए हैं। निर्दलीय चुनाव होने की स्थिति में पार्टी सीधे तौर पर नाम की घोषणा नहीं कर रही है।राँची से महापौर (मेयर) पद के लिए रोशनी खलको, देवघर से रीता चौरसिया, पलामू से अरुणा शंकर, धनबाद से संजीव अग्रवाल और चास से अविनाश कुमार को भाजपा ने समर्थन दिया है। हजारीबाग से सुदेश चंद्रवंशी, मानगो से संध्या सिंह को पार्टी ने समर्थन दिया है।

मंगलवार को प्रदेश भाजपा के बड़े नेता निगम क्षेत्र में इन प्रत्याशियों के समर्थन की घोषणा करेंगे। पार्टी की तरफ से जिन उम्मीदवारों का समर्थन किया गया है उन्हें जानकारी दे दी गई है। मेयर प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही चुनाव प्रचार में भी जिलाध्यक्षों को सक्रियता से लगने के लिए कहा गया है।

मेयर पद के लिए नाम तय करने की प्रक्रिया में शामिल होने के केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और रेखा वर्मा को राँची भेजा। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार को दोनों नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास समेत प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की।इसमें चुनाव में जीत की संभावना और स्थानीय समीकरण पर चर्चा की गई। अरुण सिंह ने प्रदेश भाजपा को नगर निकाय चुनावों में गंभीरता से अभियान चलाने कहा है। नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वरिष्ठ नेताओं का क्षेत्र में दौरा भी होगा।

नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशियों का नाम

आदित्यपुर- प्रभाषिणी कंडुलिया
देवघर– रीता चौरसिया
चास- अविनाश कुमार
राँची-रोशनी खलको
धनबाद– संजीव अग्रवाल
मानगो-संध्या सिंह
गिरिडीह– डा.शैलेंद्र चौधरी
पलामू- अरूणा शंकर
हजारीबाग– सुदेश चंद्रवंशी

error: Content is protected !!