Ranchi:अचानक देर रात एसएसपी ने एकरा मस्जिद पहुंचकर दी रमज़ान की बधाई, पुलिस पदाधिकारियों के साथ फल का किया वितरण..
राँची। राजधानी राँची में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। पवित्र रमज़ान के महीने के अवसर पर राँची के एसएसपी राकेश रंजन ने सोमवार की देर रात करीब 12 बजे अपनी टीम के साथ मेन रोड स्थित एकरा मस्जिद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उन्हें रमज़ान और आने वाली ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
पुलिस और जनता के बीच बढ़ाया समन्वय
एसएसपी ने इस मौके पर मस्जिद के पास मौजूद रोजेदारों और स्थानीय लोगों के बीच फलों का वितरण किया।एसएसपी ने लोगों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से इबादत करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।इस सद्भावना कार्यक्रम में केवल एसएसपी ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य महत्वपूर्ण पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। एसएसपी और उनकी टीम ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। विशेष रूप से हिंदपीढ़ी और लोअर बाजार जैसे संवेदनशील इलाकों में ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि नमाज़ और इफ्तारी के समय आम लोगों को कोई परेशानी न हो।स्थानीय अंजुमन और मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

