Ranchi:संजय पाहन हत्याकांड का हुआ खुलासा,दूसरी महिला से था अवैध सम्बन्ध,पत्नी ने करा दी हत्या,पत्नी सहित आठ गिरफ्तार…

राँची।राजधानी राँची में 30 नवंबर की रात सदर थाना क्षेत्र के बूटी बस्ती निवासी संजय पाहन हत्याकांड का खुलासा राँची पुलिस ने कर ली है। पाहन की हत्या उसकी पत्नी ने ही करायी है। सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में बनी टीम ने इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी की है। अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में संलिप्तता बतायी है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले की जानकारी दी है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए कई सामान भी बरामद किए गए हैं।

राँची पुलिस के अनुसार बीते डेढ़ साल से संजय पाहन अपनी पत्नी से अलग किसी दूसरी महिला के संपर्क में थे और अधिकतम समय उन्हीं के साथ बीताते थे। वह अपनी पत्नी और बाल-बच्चों पर ध्यान नहीं दे रहे थे। जिस वजह से उनकी अपनी पत्नी सालो देवी से अक्सर वाद-विवाद होता रहता था। घर परिवार छोड़कर ज्यादातर समय दूसरी जगह बीताना, देर रात तक शराब के नशे में घर लौटना, पत्नी एवं बच्चों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट के कारण पत्नी सालो देवी ने नाराज होकर अपने पति की हत्या करा दी।

पुलिस के मुताबिक,पति संजय पाहन से परेशान सालो देवी अपने पति की हरकतों से उब चुकी थी। उसने अपनी व्यथा अपने भाई कमरू एवं गांव के चाचा छोटु उर्फ मानवेल को बताई। उसने किसी तरह अपने पति संजय पाहन को रास्ते से हटाने के लिए दबाव देने लगी। तब सालो देवी के भाई कमरू नाग एवं मानवेल उर्फ छोटु ने डोरंडा के आशीष नेपाली से संपर्क कर संजय पाहन की हत्या की सुपारी दे दी। आशीष नेपाली ने अपने सहयोगी सुरज कुमार, सूरज ठाकुर, धनेश्वर भगत उर्फ भगत जी, दाउद एक्का उर्फ बच्चा एवं मृतक की पत्नी सालो देवी के साथ सुनियोजित ढंग से संजय पाहन की हथौड़ा से जख्मी कर एवं गोली मारकर हत्या उनके घर के परिसर में ही कर दी।

गिरफ्तार आशीष नेपाली, सूरज कुमार एवं घनेश्वर भगत का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है। वे आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती, उग्रवादी जैसी घटना में संलिप्त रहे हैं। धनेश्वर भगत पीएलएफआई कमांडर प्रकाश उरांव के दस्ता का सक्रिय सदस्य रहा है। पूर्व में पालकोट, गुमला से जेल जा चुका है।

इनकी हुई गिरफ्तार

आशीष नेपाली उर्फ आशीष कुमार मोथे, सिद्धार्थ नगर डोरंडा

मानवेल खलखो उर्फ छोटू, बड़काटोली, सुखदेवनगर

कमरू नाग, बनहौरा,सुखदेवनगर

सूरज कुमार ठाकुर, डडिया ठाकुरगांव

सोलो देवी,डुमरदगा बूटी बस्ती

अजहर अंसारी, रिंग रोड ओवरब्रिज मेसरा

धनेश्वर भगत उर्फ भगत जी, तिगरा गुमला

दाउद एक्का उर्फ बच्चा, मेराल गुमला

बरामद एवं जप्त सामान

एक देशी पिस्टल

दो जिंदा गोली

हत्या में प्रयुक्त मोबाईल एवं सिम

हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी

error: Content is protected !!