राँची की नागपुरी सिंगर और मॉडल ईशा की कोलकाता में गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

राँची।राजधानी राँची के बरियातू थाना क्षेत्र की रहने वाली नागपुरी सिंगर और मॉडल ईशा आलिया की कोलकाता में हत्या कर दी गई है।बताया जाता है कि ईशा अपने पति के साथ किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता गई हुई थी। बुधवार की सुबह अज्ञात हमलावरों के द्वारा हावड़ा में ईशा की हत्या कर दी गई। फिलहाल कोलकाता पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।बताया जाता है कि यह सनसनीखेज घटना बुधवार सुबह करीब छह बजे हावड़ा के बगनान इलाके में महिषरेखा पुल के पास की है।बताया जाता है कि ईशा के पति प्रकाश कुमार ने बागनान में महिषरेखा पुल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तरफ कार रोकी और शौच करने के लिए निकल गया। वहां अचानक अपराधियों ने दंपती पर हमला कर दिया आरोप है कि बच्ची के सामने कार में माँ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।पुलिस को दिए बयान में प्रकाश ने बताया कि उन्होंने महिषरेखा पुल के पास कार रोकी वह नहाने के लिए कार से उतरे इसी दौरान तीन बदमाश लूट करने पहुंचे फिर ईशा ने टोका उसके बाद बदमाशों ने करीब से ईशा पर फायरिंग कर दी पिछले कान में गोली मार दी।जिससे वह मौके पर ही मर गयी। अपराधी वहां से फरार हो गए।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला
पति प्रकाश कुमार और तीन साल की पुत्री के साथ कार से राँची से कोलकाता जा रहे थे। पति प्रकाश कुमार का कहना है कि उसकी हत्या सड़क लुटेरों ने की है। हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है। ईशा के पति प्रकाश से पूछताछ की जा रही है। रिया कुमारी उर्फ ईशा झारखण्ड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के एलबम में इशा आलिया के नाम से काम करती थी। प्रकाश भी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाते हैं।प्रकाश का बताया कि गोली लगने से वह वहीं गिर पड़ी। शोर मचाने लगे तो बदमाश भाग गए। इसके बाद उन्होंने थोड़ा आगे जाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। रिया को उलुबेरिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

वहीं पुलिस पति के बयान से संतुष्ट नहीं हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गोली चलने के दावे के बावजूद गाड़ी में रक्त के कोई दाग नहीं मिले हैं। पुलिस तमाम पहलुओं से जांच कर रही है।मामला संदिग्ध हैं।