Ranchi:100 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

राँची।राजधानी राँची के पुंदाग थाना पुलिस ने 100 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन विक्रेताओ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में लालगुटवा निवासी राजेश उर्फ खत्री, अशोक नगर अरगोड़ा निवासी रॉकी महली और लालगुटवा निवासी अजय लोहार शामिल है। बताया जाता है कि वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि नगड़ी और पुंदाग इलाके में ब्राउन शुगर की बिक्री चल रही है। इसी सूचना पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में पुंदाग ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने छापेमारी की। तो तीन अभियुक्त अलग अलग जगहों से ब्राउन शुगर की 100 पुड़िया के साथ पकड़े गए।छापेमारी में नगड़ी थाना पुलिस भी शामिल थे।