Ranchi:इटकी थाना क्षेत्र में राँची-लोहरदगा रेलखंड पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत
राँची।जिले के इटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत राँची- लोहरदगा रेलखंड पर पोल न 339/8 पर ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई। उसके आधार कार्ड से उसकी पहचान 26 वर्षीय रायुम अंसारी पिता पिता कमरुद्दीन अंसारी कैरो लोहरदगा निवासी के रूप में की गई है। उसके पॉकेट से आने व जाने का टिकट भी पाया गया। वह कल ही राँची आया था, और गुरुवार को सुबह राँची रेलवे स्टेशन से ट्रेन से में बैठकर लोहरदगा जा रहा था।उक्त आरएल 1 ट्रेन इटकी रेलवे स्टेशन सुबह पांच बजे पहुंचता है। परिजन संभावना व्यक्त कर रहें हैं कि किसी ने ट्रेन से धक्का दे दिया होगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस यह तय नहीं कर पाई है की मामला जीआरपी राँची में दर्ज होगा या इटकी थाने में होगी।

