Ranchi: महिला से ऑनलाइन जॉब का ऑफर देकर 3.25 लाख की ठगी…

 

राँची।राजधानी राँची के डोरंडा के पारसटोली की नाहिद नसीम नामक महिला से टास्क पूरा करने का झांसा देकर 3.25 लाख रुपए की ठगी हो गई। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना में केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर को टेलीग्राम पर एक ऐप के जरिए ऑनलाइन जॉब्स का ऑफर मिला। ऐप के लिंक पर क्लिक करते ही होटल की रेटिंग का टॉस्क दिया गया। पूरा करने पर छह सौ रुपए मिले। बाद में कहा गया कि पैसा निवेश करने पर उन्हें अधिक मुनाफा मिलेगा। इस पर महिला ने 3.25 लाख निवेश कर दिए। लेकिन बाद में उन्हें कोई पैसा नहीं मिला।फोन करने पर कोई जवाब भी नहीं मिला।

error: Content is protected !!