Ranchi:महिला का आरोप,दुष्कर्म का प्रयास किया,मोबाइल व पर्स छिनतई कर भागा,9 महीने बाद केस दर्ज कराई…

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना में थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 45 साल की महिला ने दुष्कर्म के प्रयास और मोबाइल व पैसे छिनतई करने की प्राथमिकी चुटिया थाना में दर्ज कराई है। प्राथमिकी राजू कुमार साहू के विरुद्ध दर्ज की गई है। महिला ने ये प्राथमिकी घटना के 9 महीने बाद 21 अगस्त 2024 को कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि बीते साल 21 नवंबर 2023 को जब महिला चुटिया थाना जा रही थी उसी समय आरोपी ने सुनसान जगहों पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया।महिला का आरोप है कि जब वे सुबह 11.30 बजे चुटिया थाना जा रही थी। उसी दौरान राजू कुमार साहू ने उसे एक सुनसान जगह पर पटक दिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लेकिन महिला ने शोर मचाया तो वह भाग गया। लेकिन भागने से पहले वह महिला का हैंड बैग लेक भाग निकला। जिसमें उनका मोबाइल, 10 हजार रुपए, सोना का अंगूठी था।चूंकि आरोपी ने उन्हें धमकी दी इसलिए मामला दर्ज कराने में विलंब हुई।वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

इस सम्बंध में चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकान्त ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।जिस व्यक्ति पर महिला ने आरोप लगाई है उससे पहले से विवाद चल रहा है।जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार महिला के बेटे पर राज कुमार साहू ने चुटिया थाना में मामला दर्ज कराया है।कांड संख्या 245/23 दर्ज है।जिसमें पैसे लेनदेन का मामला है।जिस पर महिला ने आरोप लगाई है उसका घर रातू रोड सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में है।आरोपी और महिला के बेटे में लेनदेन का विवाद चल रहा था।इसी बीच महिला ने दुष्कर्म का प्रयास का मामला दर्ज करा दी है।