Ranchi:एक ही बाइक पर पत्नी और चार बच्चों को लेकर रथ मेला देखने जा रहे थे,ट्रक की चपेट में आ गए..पत्नी और दो बच्चों की मौत, 3 घायल

 

राँची।जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस घटना में एक ही परिवार के 6 लोग ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें दो मासूम बच्चों समेत माँ की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।घटना को लेकर बताया जा रहा कि एक बाइक पर सवार होकर परिवार के 6 लोग (पति-पत्नी और चार बच्चे) रथ मेला देखने जगरनाथपुर जा रहे थे।तभी अचानक नगड़ी थाना क्षेत्र के नारो बाजार के पास बाइक अनियंत्रिक होकर गिर गया।तबतक पीछे से आ रहा एक मालवाहक ट्रक ने सभी को रौंद दिया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर राँची रिम्स भेज दिया,वहीं घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है ट्रक के पिछले चक्के के निचे तीन लोग आ गए जिससे दो बच्चों और माँ की मौके पर दर्दनाक मौत हुई।बांकी पिता और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।सभी मृतक और घायल इटकी थाना क्षेत्र के चिनारों पुरियो के रहने वाला बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!