Ranchi:अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक एएसआई ने ऑटो हटाने बोला तो ऑटो चालक ने धक्का मार दिया,गम्भीर रूप से घायल हुए थे,आरोपी चालक फरार..

 

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा चौक तैनात ट्रैफिक एएसआई जितेंद्र कुमार मुर्मू को एक वाहन सवार ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस घटना में एएसआई घायल हो गए। जितेंद्र मुर्मू ने अरगोड़ा थाना में उक्त वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 16 अगस्त की सुबह 9 बजे वे ट्रैफिक पोस्ट अरगोड़ा पर यातायात प्रभार में थे। उसी दौरान हरमू रोड की ओर से आने वाले काफी संख्या में ऑटो ने आकर चौक पर ऑटो को रोक दिया। जब उन ऑटो वालों को वे हटाने लगे को उनमें से एक तेज गति से चलाते हुए अॉटो ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें टक्कर मारने के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। घटना में मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में उनके सहयोगी ले गए। इलाज कराने के बाद जितेंद्र कुमार मुर्मू ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। हालांकि ऑटो चालक कारू कुमार फरार है। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।