Ranchi:10 लाख की रंगदारी मांगने वाले टीपीसी के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार और मोबाइल बरामद..

 

राँची।जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले टीपीसी (TPC) उग्रवादी संगठन के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हजारीबाग जिला,बड़कागांव थाना,कोयलंग टोला (ऊपर बगाही) निवासी समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरुण जी (उम्र करीब 28 वर्ष) और राँची जिला, पिठोरिया थाना, इचापिरही निवासी सोनू उरांव उर्फ सन्नी (उम्र करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि दिनांक 17 अप्रैल 2026 को ओरमांझी थाना अंतर्गत एक व्यवसायी से टीपीसी संगठन के नाम पर 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। इस संबंध में ओरमांझी थाना में कांड संख्या-58/26, दिनांक 17.04.26, धारा-308(4) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले के सत्यापन और गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के निर्देश तथा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था।गठित टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से ईरबा गोलचक्कर के समीप शालीमार नर्सरी के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दोनों अपराधियों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दोनों व्यक्तियों को खदेड़ कर पकड़ लिया गया।तलाशी के दौरान बरामद सामग्री एक देशी कट्टा,एक मैगजीन,दो मोबाइल औऱ 2 सिम कार्ड (जिसमें धमकी देने वाला सिम भी शामिल है) बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार उग्रवादियों ने स्वीकार किया कि वे ओरमांझी के साथ-साथ हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा के व्यवसायियों को भी धमकी देकर लेवी (रंगदारी) वसूलते थे। इस संबंध में एक अलग मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार मुख्य आरोपी समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरुण जी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

 

error: Content is protected !!