Ranchi:गाड़ी में बैठाना दंपति को मंहगा पड़ा… गाड़ी से जा रही महिला के 5.50 लाख रुपये चोरी…
राँची।राजधानी राँची के बिरसा चौक के पास बूटी मोड़ टंगराटोली निवासी महिला द्रौपदी राजवंशी की गाड़ी से 5.50 लाख रुपये चोरी हो गई।उन्होंने चोरी करने के आरोप में सूरज नामक युवक और अज्ञात के खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। महिला के अनुसार बूटी मोड़ के पास स्थित बैंक से 5.50 लाख रुपये निकालकर वह अपने पति के कार से जा रही थी।बिरसा चौक के पास ट्रैफिक सिग्नल रेड होने के बाद जब कार रुकी, तब मेरे पति बाहर निकल गये। इसी दौरान महिला के पति से एक बुजुर्ग महिला और युवक मिले। युवक ने महिला के पति से कहा कि मेरी माँ को अस्थमा का अटैक आया है।इस पर महिला के पति ने दोनों को गाड़ी में बैठाकर पानी पिलाया और मदद के लिए आगे ले जाकर एचइसी गेट के पास उतार दिया।वहां से निकलने के बाद महिला ने देखा कि गाड़ी में ड्राइवर सीट के पीछे रखे उक्त रुपये की चोरी हो गयी है।वापस जाकर हटिया स्टेशन के आसपास खोजने पर दोनों नहीं मिले।

