Ranchi:पिठोरिया का ये चेन स्नैचर गैंग शहर में आतंक मचा रखा था,पुलिस ने तीन स्नैचर और एक सोनार को दबोचा…

राँची।राजधानी राँची के पिठौरिया इलाके के ये तीनों युवक नहीं पकड़ाता तो ना जाने और कितने महिलाएं और पुरुषों से चेन छिनतई कर लेता।जिस रफ्तार से तीनों ने शहर में चेन छिनतई की घटना को अंजाम दे रहा था।तीनों के गिरफ्तारी के बाद शहर में चेन छिनतई की घटना पर कुछ विराम लग सकता है।हालांकि शहर में और कई गैंग अभी भी सक्रिय है।हाल के दिनों में शहर में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर महिलाओं और पुरुषों से सोने की चेन की छिनतई करने वाले तीनों दबोचा गया है।इस गिरोह के तीन सदस्यों के साथ पुलिस ने एक सोनार को भी गिरफ्तार किया है।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में स्नैचर्स गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस की स्पेशल टीम ने तीन स्नैचर्स सहित चार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों में से एक सोनार भी है, जो छिनतई के गहनों को खपाने का काम किया करता था।

राँची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि पूरा गिरोह राँची के पिठोरिया इलाके का रहने वाला है, वहीं से आकर शहर में छिनतई की वारदातों को यह गिरोह अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज कुमार महतो, दीपक महतो, जफर खान और सोनार आनंद कुमार उर्फ गोल्डी शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से बाइक और छीनी हुई कई सोने की चेन बरामद की गई है।

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार अपराधियों ने ही पुलिस मुख्यालय के सामने एक आरक्षी से सोने की चेन छीन ली थी। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि पिछले तीन महीना के दौरान इस गिरोह के द्वारा एक दर्जन छिनतई की वारदातों को अंजाम दिया गया था,उन सभी कांडों का खुलासा कर लिया गया है।

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कुख्यात स्नैचर जफर के खिलाफ राँची के अलग-अलग थानों में कुल 16 मामले दर्ज हैं।जफर के द्वारा राँची के बरियातू, सदर, गोंदा, कांके और जगन्नाथपुर में कई बार सोने की चेन की छिनतई की गई थी। जफर कई बार जेल भी जा चुका है।लेकिन वह जेल से निकलने के बाद दोबारा स्नेचिंग का काम ही किया करता था।

error: Content is protected !!