Ranchi:ढाई लाख रुपये के विवाद में इबरार की हुई थी हत्या,मुख्य साजिशकर्ता सहित चार गिरफ्तार
राँची।जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में हुए इबरार अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। ढाई लाख रुपए के विवाद में इबरार अंसारी की गोली मार कर हत्या की गई थी। 30 दिसंबर 2025 को राँची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में पीयूष उर्फ इबरार अंसारी की गोली मार कर हत्या की गई थी।पीयूष का शव रेलवे लाइन के पास से बरामद किया गया था।
शनिवार को प्रेसवार्ता में राँची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पीयूष उर्फ इबरार अंसारी जो रामगढ़ जिले के पतरातू का रहने वाला था, उसका पतरातू के ही समीर अंसारी के साथ पैसे वापसी को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक पीयूष ने समीर को ढाई लाख रुपए कर्ज के तौर पर दिया था। पीयूष ने जब समीर अंसारी से अपने पैसे वापस लेने के लिए दबाब बनाया और धमकी दी की अगर जल्द पैसे न मिले तो अंजाम अच्छा नही होगा।
ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया की समीर ने पैसे लौटाने के बजाय इबरार को सीधे रास्ते से ही हटाने का प्लान बना लिया। प्लान के तहत एक हथियार सप्लायर से पिस्टल लिया गया और 30 दिसंबर को बहला फुसलाकर इबरार को बुढ़मू बुलाया गया।जहां उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई।हत्या के बाद समीर ने अपने अन्य दो साथियों के साथ शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया।जिससे की पूरा मामला हादसा दिखे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने ग्रामीण एसपी को तुरंत एक टीम गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।बताया कि गठित टीम ने टेक्निकल सेल के माध्यम से और मानवीय सुचना के आधार पर समीर अंसारी को गिरफ्तार किया गया।जिसके बाद उसके अन्य दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया।राँची पुलिस के द्वारा हत्या के लिए हथियार उपलब्ध करवाने वाले सप्लायर को भी गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारीः-
01.समीर अंसारी पिता आमिर अंसारी, सा० हफुआ मुस्लिम टोला, थाना पतरातु, जिला रामगढ़।
02.साहिल टुडू पिता महादेव टुडू, सा० छापर बरवाटोली, थाना बुढ़मू, जिला राँची।
03.राम मुर्मू पिता मनोज मुर्मू, सा० छापर बरवाटोली, थाना बुढ़मू, जिला राँची।
04.नरेश मरांडी, पिता देवराम मांझी सा० पचंडा, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग।
बरामद सामानों की विवरणीः-
1.एक मैगजीन युक्त देशी पिस्तौल
2. एक देशी कट्टा
3. 7.56 का 05 जिंदा गोली
4. 315 का 04 जिंदा गोली
5. 05 मोबाईल फोन
6. एक अपाची मोटरसाईकिल रजि०नं० जे०एच०-01 बी०एन०- 3743

