Ranchi:कार चालक ने कार की स्पीड इतनी बढ़ा रखी थी कि कार बिजली पोल से टकराते ही…..एयरबैग ने बचा ली जान…

राँची।राजधानी राँची के चुटिया मुख्य बाजार रोड में एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखा।देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार कार ने महादेव मंडा के पास बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दिया।टक्कर इतना जोरदार था कि आसपास पास के लोग जग गए।स्थानीय लोगों ने कार में फंसे चालक को बाहर निकाला।उसके बाद चुटिया पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुँची पुलिस ने चालक को कब्जे में लिया और अस्पताल भेजा।दुर्घटना ग्रस्त कार को जब्त कर थाना लाया गया।कुछ लोगों ने कार चालक की जमकर धुनाई भी किया।इसी बीच स्थानीय युवा समाजसेवी मिथलेश गोप और अन्य लोगों ने चालक को बचाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

बता दें चुटिया में करीब ढाई महीने में एक दर्जन से ज्यादा बार ऐसी ही सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है।कई दुर्घटना में तो कई लोग अभी भी इलाज़ करवा रहे हैं।लेकिन इस रोड में सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है।जब भी दुर्घटना हो रही है रात में ही होती है।स्थानीय लोगों ने पहले भी पुलिस प्रशासन से चुटिया मुख्य सड़क पर देर तक ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाने की मांग की है और फिर वहीं मांग लोगों का है।

error: Content is protected !!