राँची एसएसपी राकेश रंजन देर रात अचानक सड़कों पर उतरे, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, एक पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड…

राँची।राजधानी में अपराध पर नकेल कसने और पुलिस की मुस्तैदी को परखने के लिए राँची के एसएसपी राकेश रंजन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। 13 मार्च की देर रात, जब पूरा शहर सो रहा था, तब एसएसपी अचानक शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद सड़कों पर उतर आए

एसएसपी राकेश रंजन आधी रात बाद करीब एक बजे औचक निरीक्षण के लिए निकले।उनके इस सरप्राइज विजिट की खबर शहर के किसी भी पुलिस अधिकारी या थाने के कर्मियों को पहले से नहीं थी।एसएसपी की गाड़ी विभिन्न पेट्रोलिंग पॉइंट्स पर पहुंचकर पुलिस की सक्रियता को जांचा। उन्होंने शहर के मुख्य इलाकों का दौरा किया, जिनमें प्रमुख रूप से बिरसा चौक,मेन रोड (एकरा मस्जिद एवं अन्य संवेदनशील पॉइंट), हरमू बायपास रोड, अरगोड़ा चौक शामिल थे।निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक पुलिस पदाधिकारी को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने नाकेबंदी और चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों से सीधे बातचीत की।उन्होंने रजिस्टर चेक किए और वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती के बारे में विस्तृत जानकारी ली।एसएसपी ने जवानों का मनोबल भी बढ़ाया, लेकिन साथ ही स्पष्ट कर दिया कि ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

एसएसपी राकेश रंजन ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और जवानों को सख्त लहजे में दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई के लिए विभाग में कोई जगह नहीं है।अपराधी चाहे कितना भी रसूखदार हो या उसे किसी भी प्रभावशाली समूह का संरक्षण प्राप्त हो, पुलिस को बिना किसी दबाव के निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। एसएसपी ने निर्देश दिया कि रात के समय संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन तलाशी ली जाए। पीसीआर और मोटरसाइकिल दस्ता (टाइगर मोबाइल) लगातार गश्त करता रहे ताकि आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

error: Content is protected !!