पूछताछ के दौरान मारपीट का मामला:राँची पुलिस की टीम ईडी ऑफिस जांच के लिए पहुँची…
राँची।राजधानी राँची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो अधिकारियों के ऊपर पेयजल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार के द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया है।एयरपोर्ट थाना में ईडी के दो अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपों की जांच करने राँची पुलिस की टीम गुरुवार की सुबह एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय पहुंची है।एयरपोर्ट थाने में दर्ज प्राथमिकी मामले में छानबीन के लिए सदर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ईडी कार्यालय पहुंची हुई है। पुलिस की टीम ईडी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।वहीं इडी ऑफिस में राँची पुलिस की सुबह सुबह दस्तक से राँची से लेकर दिल्ली तक खलबली मच गई है।
क्या है मामला पढ़े पूरी खबर..
Ranchi:ईडी के दो अधिकारियों के खिलाफ एयरपोर्ट थाना में मामला दर्ज…पूछताछ के दौरान मारपीट का आरोप…

