राँची पेट्रोल कांड: प्रेमी और प्रेमिका ने मिलकर खुद रची थी साजिश,प्रेमी गिरफ्तार,इंस्टाग्राम आईडी से शुरू हुआ था खेल..

 

राँची।झारखण्ड के राँची जिले के कांके थाना क्षेत्र में हुए पेट्रोल कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।पेट्रोल कांड की पूरी साजिश वादिनी और उसके प्रेमी के द्वारा ही रची गई थी।इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी गणेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस का आरोप है कि इस साजिश में जेल में बंद भैरव सिंह भी शामिल था।

पुलिस ने सोनाली राय पर हुए पेट्रोल अटैक कांड का खुलासा करते हुए सोनाली राय के प्रेमी गणेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 26 जुलाई को पेट्रोल फेंक कर मामले को काफी तूल दिया गया था।घटना में इस्तेमाल किए गए दो एंड्रॉइड फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि इस पूरी साजिश में सोनाली के भी हाथ होने की आशंका है। पुलिस सोनाली को लेकर भी जांच कर रही है।वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गठित एसआईटी के द्वारा गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करते हुए मामले का उद्भेदन किया गया है।अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि पीड़िता और उसका प्रेमी गणेश सिंह 23 जुलाई की रात में राँची के एक होटल में रुके हुए थे।जहां सोनाली के मोबाइल फोन और ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर पवन के उपनाम से फर्जी आईडी बनाई गई।

इसके बाद उसी फर्जी आईडी से सोनाली ने गणेश सिंह के इंस्टाग्राम आईडी पर धमकी भरा मैसेज और सोनाली राय एवं गणेश सिंह को जान-माल की क्षति पहुंचाए जाने का मैसेज भेजा गया, जिसमें सोनाली राय के कुछ फोटोग्राफ भी पोस्ट किए गये थे।

पुलिस के अनुसार,अनुसंधान के क्रम में यह भी पता चला कि सोनाली के प्रेमी गणेश के खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास के आरोप में राँची के चुटिया थाना कांड संख्या-125/25, दिनांक-25.05.25 वादी अमन चंद्रा के द्वारा केस दर्ज कराया गया है। जिसमें गणेश सिंह का सहयोगी भैरव सिंह को चुटिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस का आरोप है कि चुटिया थाना में दर्ज कांड स्मार्ट बाजार स्थित पार्किंग के टेंडर आवंटन के उपरांत गुटबाजी एवं आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना के संबंध में था।इस कांड में विधिक कार्रवाई से बचने तथा अपने विरोधी गुट को बदनाम करने और बदला लेने के उद्देश्य से गणेश सिंह के द्वारा भैरव सिंह के साथ मिलकर घटना की योजना बनाई गई थी।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के क्रम में अपने प्रेमिका के ऊपर फेंके गए हानिकारक तरल पदार्थ के संबंध में गणेश ने बताया कि भैरव सिंह के द्वारा ही एक लड़के को भेजा गया था।गणेश के द्वारा भैरव सिंह के पार्किंग काम का देख-रेख किया जाता था। चुटिया थाना के उक्त कांड के वादी अमन चंद्रा को अमन श्रीवास्तव गिरोह का सदस्य बताया गया। न्यायिक हिरासत में बंद भैरव के गणेश से मुलाकात के दौरान अमन श्रीवास्तव के गिरोह के सदस्यों पर चुटिया थाना में दर्ज कांड को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए योजना बनाई गई।

इस योजना के तहत फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से एक धमकी का मैसेज अपने मोबाइल पर दिखाकर अमन चंद्रा का संबंध अमन श्रीवास्तव गिरोह से दिखाया जाय तो भविष्य में अमन चंद्रा (वादी चुटिया थाना कांड संख्या-125/25) के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. इसके बाद 24 जुलाई को गणेश और सोनाली एक होटल में रुके।जहां सोनाली के फोन से पवन नामक व्यक्ति के नाम से उक्त वर्णित फेंक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर धमकी भरा मैसेज अपने मोबाइल पर भेजा। उस मैसेज में अमन श्रीवास्तव गिरोह सदस्यों का नाम भी अंकित किया।

error: Content is protected !!