Ranchi:नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप, माँ को मिली जान से मारने की धमकी
राँची।बिरसा चौक क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता,जो राँची में एक ऑफिस में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए डोरंडा थाना में आवेदन दिया है। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी वसीम अंसारी ( दो बच्चों के पिता) को गिरफ्तार किया है। महिला के अनुसार उनकी नाबालिग बेटी, जो एक निजी इंस्टीट्यूट, बिरसा चौक में पढ़ती है, को हिन्दपीढ़ी निवासी एक व्यक्ति ने कथित रूप से शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह व्यक्ति बेटी पर दबाव बनाकर परिवार से पैसे की मांग करवा रहा है।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ने नाबालिग की अश्लील वीडियो वायरल करने तथा उन्हें जान से मरवाने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस से बेटी की शीघ्र बरामदगी और आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस की ओर से जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।मामला दो धर्म के बीच है इसलिए पुलिस अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।आगे की कार्रवाई जारी है।

