Ranchi:अवैध-सम्बंध होने के शक में पति ने ले ली पत्नी की जान,आरोपी पति गिरफ्तार…

 

राँची।राजधानी राँची के गोंदा थाना क्षेत्र में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। महिला की हत्या का आरोपी उसका ही पति है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।यह घटना गोंदा थाना क्षेत्र के मिसिरगोंदा स्थित लोहरा कोचा में हुई है ल,जहां पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिबू कच्छप और उसकी पत्नी राहिल कच्छप के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। शिबू को अपनी पत्नी पर ही शक था।शुक्रवार की देर रात पति-पत्नी में इसी बात को लेकर जबरदस्त झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर शिबू ने अपनी पत्नी राहिल कच्छप की गला दबाकर हत्या कर दी।अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद शिबू अपनी बस्ती में ही काफी देर तक छुपा रहा।इधर, शनिवार की सुबह जब लोगों को शिबू की पत्नी की मौत की सूचना मिली तब बस्ती में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के द्वारा ही हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी गई।इसके बाद सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा और गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान ही पुलिस को यह जानकारी मिल गई कि शिबू के द्वारा ही अपनी पत्नी की हत्या की गई है।थोड़ी देर की खोजबीन के बाद शिबू अपनी ही बस्ती से पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिबू और राहिल की शादी साल 2011 में हुई थी। कुछ दिनों से दोनों में काफी लड़ाई झगड़ा हुआ करता था।

सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि शिबू को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी अन्य से संबंध है।शक की वजह से ही उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। अपनी ही पत्नी की हत्या के आरोपी शिबू को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!