Ranchi:मुख्य सचिव की पत्नी को ईडी का नोटिस,पूछताछ के दौरान दी गई जानकारी से संबंधित दस्तावेज मांगा..
राँची।राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजा है। यह नोटिस जमीन घोटाले से जुड़े एक मामले में भेजा गया है। ईडी ने नोटिस के जरिए उनसे पहले हुई पूछताछ के दौरान दी गई जानकारी से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं।
बता दे कि पूर्व में भी मुख्य सचिव की पत्नी से ईडी ने कई घंटे पूछताछ की थी।जिसके बाद सभी बयान की समीक्षा की गई। और अब नोटिस जारी कर दिया गया।
दरअसल 20 मार्च 2024 को ईडी ने आईएएस अविनाश कुमार की पत्नी को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया था।जिसमें जमीन घोटाले से संबंधित घंटों पूछताछ ईडी दफ्तर में हुई।बाद में संबंधित जमीन की नापी भी की गई। और पूरे जमीन घोटाले की जांच ईडी ने जारी रखी।प्रीति कुमार के जवाब और सभी दस्तावेज की समीक्षा की गई।और अब उस जवाब से संबंधित कागजात की भी मांग की गई है।

