Ranchi:छापर स्थित रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप…
राँची।जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के ग्राम छापर स्थित रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के ग्राम हफुआ निवासी मोहम्मद इरफान अंसारी के पुत्र 17 वर्षीय इबरार अंसारी उर्फ पीयूष के रूप में की गई। बताया जाता है कि जहां युवक का शव मिला, वह स्थान शनिचर बाजार से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने अज्ञात के खिलाफ हत्या करने का आवेदन दिया है।
इधर सूचना मिलने के बाद बुढ़मू थाना के एसआई प्रभास कुमार रामानी सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुँचे और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं परिजन सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया है इसे ध्यान में रखकर बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकता है।हत्या है या फिर दुर्घटना है।

