धनबाद में गार्ड को बंधक बनाकर अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप लूटा,सीसीटीवी में कैद हुए चोर…जांच में जुटी है पुलिस…

 

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के कतरास में खैतान चौक के पास जमनादास बिसेसर लाल ज्वेलरी शॉप में अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया।घटना बीती रात कतरास थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, कतरास थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर घटना घटी।ज्वेलरी शॉप पर करीब 12 चोरों ने धावा बोलकर सबसे पहले गार्ड को बंधक बनाया फिर ज्वेलरी शॉप का शटर उखाड़कर जमकर लूट की।

ज्वेलरी शॉप संचालक के पिता ने बताया कि उन्हें पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मिली।उन्होंने बताया कि दुकान उनका बेटा संभालता है। अपराधी दुकान से सोना और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।अपराधी कितने की ज्वेलरी अपने साथ ले गए हैं? ये कहना थोड़ा मुश्किल है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर 10 से 12 अपराधी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटा शहर से बाहर गया हुआ है।बेटे के आने के बाद ही ज्वेलरी चोरी का आंकड़ा मिल पाएगा।

बाघमारा एसडीपीओ ने बताया कि शटर उखाड़कर चोर ज्वेलरी शॉप में प्रवेश किया था।चांदी की ज्वेलरी की चोरी हुई है।ज्वेलरी शॉप संचालक फिलहाल बाहर हैं, इसलिए पुलिस को चोरी हुई ज्वेलरी का सटीक आंकड़ा नहीं मिला है और ना ही अभी तक कोई लिखित शिकायत पुलिस को मिली है।मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

वहीं घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है।कारोबारी वर्ग पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहा है। व्यवसायियों ने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

error: Content is protected !!