Ranchi:अपराधियों ने युवक को मारी गोली,स्थिति गंभीर..घर लौट रहा था इसी दौरान गोली मारी
राँची।जिले के मांडर थाना क्षेत्र में एक युवक को देर शाम गोली मारी गई है।घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना टांगरबंसली के गुलजार मुहल्ला में चाचकोपी निवासी बबलू नामक युवक को अपराधियों ने गोली मारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,मांडर थाना क्षेत्र के टांगरबसली रेलवे स्टेशन के पास बबलू अंसारी उर्फ नबी हुसैन अंसारी नामक युवक को एक अपराधी ने गोली मारकर घायल कर दिया। मांडर के एक निजी अस्पताल में उसका चल रहा है। घटना सोमवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे की है। बताया जाता है कि बेड़ो थाना क्षेत्र के चचकोपी गांव निवासी बबलू अंसारी राँची से ट्रेन से लौटने के बाद टांगरबसली के गुलजार मुहल्ले में एक घर में रखी अपनी बाइक बाहर निकाल रहा था। उसी दौरान एक अपराधी उसे नजदीक से गोली मारकर फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने घायल बबलू अंसारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।इधर थाना प्रभारी ने बताया कि बबलू उर्फ नबी हुसैन हत्याकांड का आरोपी है और आज उसी केस में कोर्ट से गवाही देकर लौट रहा था। पुलिस अभी उसका बयान नहीं ले पाई है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

