Ranchi:तेज रफ्तार में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटा,कोई हताहत नहीं..

राँची।नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंगरोड के सरवल मोड़ के समीप तेज रफ़्तार में अनियंत्रित होकर एसयूवी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।फॉर्च्यूनर गाड़ी (जेएच 01ईयू0777) रामपुर गोलंबर से रिंगरोड होते हुए तुपुदाना की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार व बारिश की वजह से एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। एसयूवी में सवार चारों लोग सुरक्षित थे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को सड़क से किनारे किया।

error: Content is protected !!