Ranchi:मेडिकल स्टोर में घुसी कार, बाल-बाल बचे लोग, CCTV में कैद हुई घटना

 

राँची।राजधानी राँची के सदर थाना क्षेत्र के तिरिल बस्ती के पास एक कार अनियंत्रित होकर सीधे दवा दुकान में जा घुसी। जिसमें दवाई खरीदने आए आधा दर्जन के करीब लोग बाल-बाल बच गए। इस हैरत अंगेज की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।सीसीटीवी से साफ पता चल रहा है कि हादसा कितना भयावाह हो सकता था।

दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के तिरिल के पास स्थित पटेल मेडिकल हॉल में बुधवार की शाम एक युवती सहित कुछ लोग दवाई खरीदने में व्यस्त थे। इसी दौरान दवा खरीदकर वापस लौट रही महिला भागते हुए पीछे लौटी और उसके पीछे एक कार अनियंत्रित होकर सीधे दवा दुकान के पास टकरा गई। इस हादसे में महिला बाल-बाल बच गई।वहीं, कई लोग दवा दुकान के अंदर कूदकर अपनी जान बचाई। मात्र कुछ सेकेंड के अंदर ये हादसा हुआ, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।

पटेल मेडिकल हॉल के मालिक ने बताया कि इस हादसे में कार चालक को हल्की चोट आई है। एक स्कूटी और कार में धक्का लगने की वजह से दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।इस हादसे के बाद किसी भी पक्ष के द्वारा थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है।सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि अनियंत्रित कार के चालक एक शिक्षक हैं।उन्होंने बताया कि गलती से ब्रेक की जगह उनका पैर एक्सीलेटर पर चला गया।जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।शिक्षक द्वारा स्कूटी और कार की मरम्मत करने की बात होने के बाद मामला वहीं सुलझा लिया गया।

error: Content is protected !!