Ranchi:आजसू सुप्रिमो सह विधायक सुदेश कुमार महतो को धमकी देने के मामले में मुम्बई से एक गिरफ्तार..

झारखण्ड न्यूज डेस्क,राँची।मुंबई पुलिस की 6 नंबर क्राइम ब्रांच यूनिट ने झारखण्ड के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वर्तमान में सिल्ली विधायक आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो को जान से मारने की धमकी देने और 15 लाख रुपए का हफ्ता मांगने वाले आरोपी को मुंबई के शिवाजी नगर से गिरफ्तार किया है।दरसअल, 14/08/2020 को झारखण्ड के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो को एक धमकी मिली थी कि 15 लाख नहीं देने पर उन्हें घर में घुसकर गोली मार दी जाएगी. जिसके बाद सुदेश महतो के निजी सचिव महेंद्र कुमार शर्मा ने राँची के गोंदा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था।उसके बाद झारखण्ड पुलिस हरकत में आई और राँची एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर बनी टीम के पुलिस अधिकारी ने उत्तर प्रदेश और मुंबई पुलिस से संपर्क साधा।इसपर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी के छायाचित्र और मोबाइल लोकेशन के आधार पर शिवाजीनगर की बैंगनवाड़ी से 27 वर्षिय निलेश पांडेय नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी निलेश पांडेय उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का रहने वाला हैं और उस पर उत्तर प्रदेश और झारखण्ड में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।आगे की जांच और कार्रवाई के लिए न्यायालय ने 11 जनवरी तक झारखण्ड के गोंदा पुलिस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के पास आरोपी को ट्रांजिस्ट रिमांड पर भेजा है।अब राँची पुलिस उसे लाकर पूछताछ करेगी।

error: Content is protected !!