Ranchi:खादगढ़ा बस अग्निकांड मामले में एक युवक गिरफ्तार,पूछताछ जारी,बस स्टैंड में 6 बसों में लगी थी आग,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धराया…

राँची।लाेअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित खादगढ़ा स्टैंड में खड़ी बस में आग लगाने के लिए सोमवार को फिर से एक युवक पहुँचा।पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक का नाम अर्जुन भाेगता है और वह सिकिदरी का रहने वाला है। अर्जुन साेमवार काे कपड़ा का गाेला बनाकर जलाया और फिर खड़ी बस में डालकर भाग गया। बस से धुआं निकलता देख आस-पास के लाेग दाैड़े और तुरंत आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस वहां लगी सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाली ताे संदिग्ध दिखा जिसके बाद उसे पकड़ा गया। पकड़ा गया युवक से पूछताछ की जा रही है।नशे की हालत में होने के कारण रात में ज्यादा पूछताछ नहीं हो पाई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,पकड़ा गया युवक खादगढ़ा बस स्टैंड के आस-पास ही रहकर वह कचड़ा चुनने का काम करता है।नशे का आदि है।

मालूम हाे कि रविवार की दाेपहर अचानक बस स्टैंड में खड़ी 6 बस में आग लग गई थी। चंद मिनट में ही आग की लपटे काफी तेज हाे गई जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहाैल हाे गया था। 6 बसें जलकर राख हाे गई थी। पुलिस मामले की जांच की कर रही थी कि फिर से आराेपी वहां पहुंच गया जिसके बाद पकड़ा गया।हालांकि रविवार को बसों में आग इसी ने लगाया था या नहीं इसकी अभी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।लेकिन सीसीटीवी फुटेज में जो युवक दिख रहा है इससे ये साफ हो गया गिरफ्तार युवक ने ही आग लगाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!