Ranchi:हुंडरू फॉल में नहाने के दौरान बह गया एक युवक, बिहार के राजगीर का है,तलाश में जुटी पुलिस,साथी को बहता देख अन्य साथी भाग निकला…..

राँची।जिले के सिकिदिरी स्थित हुंडरू फॉल में बिहार के राजगीर का शुभम कुमार नामक युवक सोमवार को नहाने के दौरान बह गया। घटना सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। जानकारी के अनुसार (बीआरओ 1 एच जे 0639) में सवार होकर वह हुंडरू फॉल घुमने पहुंचा था। हुंडरू फॉल के ऊपर बह रहे पानी में स्नान कर रहा था। उसी क्रम में पैर फिसल गया और देखते ही देखते फॉल में बह गया। इधर, उसे बहता देख उसके पांच साथी गाड़ी लेकर फरार हो गए। सिकिदिरी पुलिस ने गाड़ी को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस फॉल में बहे युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही है।बताया जाता है कि फॉल में तैनात पर्यटन मित्र ने स्नान करने से मना किया था। इसके बावजूद पानी में उतरकर वह युवक स्नान कर रहा था।

हुंडरू फॉल में नहाने के दौरान पैर फिसलने जो युवक बह गया, उसका नाम शुभम कुमार बताया जा रहा है।उसकी उम्र लगभग 19 वर्ष है। युवक बिहार के राजगीर का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वह अपने पांच दोस्तों के साथ हुंडरू जलप्रपात घुमने आया था। इसी दौरान वह पानी में उतरकर नहाने लगा।पर्यटन मित्रों ने उसे पानी में उतरकर नहाने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना।इसके बाद पैर फिसल जाने से वह पानी के तेज बहाव में बह गया।

इधर हुंडरू फॉल में जब बिहार के राजगीर का रहने वाला शुभम कुमार नहा रहा था।इस दौरान पैर फिसलने से वह बह गया, तो उसके दोस्त बचाने या उसकी मदद करने की जगह गाड़ी लेकर फरार हो गए।पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की,लेकिन वे उनकी पकड़ में नहीं आ सके। आखिरकार पुलिस के दबाव में सभी पांच साथियों ने रामगढ़ जिले के गोला थाने में सरेंडर कर दिया। आपको बता दें कि शुभम अपने पांच साथियों के साथ यानी कुछ छह लड़के बिहार से झारखण्ड के राँची स्थित हुंडरू जलप्रपात घुमने आए थे।अंधेरा होने तक शुभम की तलाश जारी था।