Ranchi:कांके में दिनदहाड़े खेत से गायों का झुंड गायब, किसान के 14 मवेशी चुरा ले गए चोर..9 दिनों बाद केस दर्ज..

-तीन गाभिन गाय भी शामिल, 9 दिन तक तलाश के बाद थाने पहुंचा पीड़ित

राँची।जिले के कांके थाना क्षेत्र के पतरा टोली इलाके से एक किसान के 14 मवेशी रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। कई दिनों तक खोजबीन करने के बाद भी जब जानवरों का कोई सुराग नहीं मिला तो पीड़ित ने कांके थाने में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित मो. शमसुल अंसारी, ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे तक उनके सभी मवेशी खेत में चर रहे थे। इनमें 7 भूरे रंग और 7 सफेद रंग के कुल 14 जानवर थे, जिनमें 3 गाय गाभिन भी हैं। उन्होंने बताया कि जब वे दोपहर करीब 2:30 बजे मवेशियों को देखने खेत पहुंचे तो वे वहां नहीं मिले। आसपास के लोगों ने बताया कि जानवरों को एग्रीकल्चर खेतों की ओर से होते हुए हुसीर की छोटी नदी की तरफ पानी पीने जाते देखा गया था। इसके बाद वे आगे की ओर चले गए और फिर उनका कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने बताया कि पशु कारोबारियों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। करीब 9 दिनों तक लगातार खोजबीन करने के बाद भी मवेशियों का सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने थाने में आवेदन देकर जानवरों को खोजने और अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!