चतरा के पिपरवार में राहुल सिंह गिरोह के अपराधी जुबैर को लगी पुलिस की गोली

 

राँची।झारखण्ड के चतरा जिले के पिपरवार में राहुल सिंह गिरोह के एक अपराधी को पुलिस की गोली लगी है। जिस अपराधी को गोली लगी है, उसकी पहचान ज़ुबैर अंसारी के रूप में हुई है। यह घटना पिपरवार में शनिवार की सुबह करीब तीन बजे हुई है। गोली लगने के बाद घायल अवस्था में अपराधी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।उल्लेखनीय है, कि जोनल आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर पूरे बोकारो जोन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है,और इसका रक्षक ऐप के माध्यम से मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इसी दौरान पुलिस की टीम पिपरवार में राहुल सिंह की गिरोह के अपराधी के खिलाफ अभियान चला रही थी,इस दौरान अपराधियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी,जिसके जवाब में पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें एक अपराधी को पर में गोली लगी है।पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!