तेज रफ्तार कंटेनर ने पुलिस जवान को कुचला,मौके पर मौत, संदिग्ध ट्रक की पीछा कर रही थी पुलिस

 

हजारीबाग।झारखण्ड के रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखण्ड पुलिस के एक जवान रमाशंकर पांडे की मौत हो गई।ये घटना रात लगभग 2 बजे की है, जब पुलिस गश्ती दल एक संदिग्ध ट्रक का पीछा कर रहा था।इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने जवान को कुचल दिया।हजारीबाग जिला के चरही थाना में पदस्थापित झारखण्ड पुलिस की जवान रमाशंकर पांडे की मौत सेवा देने के दौरान हो गई।चरही पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक से चोरी का डीजल का तस्करी हो रही है।इस सूचना के आलोक में उस ट्रक का पीछा करने के दौरान यह घटना घटी है।

हजारीबाग के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद ने बताया चरही पुलिस को ट्रक पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों का संदेह हुआ।गश्ती दल ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन ट्रक चालक ने रफ्तार तेज कर दी और भाग निकला।इसके बाद चरही पुलिस ने मांडू थाना को सूचना दी।मांडू थाना के जवानों ने सड़क पर बैरिकेडिंग कर ट्रक को रोकने की कोशिश की। लेकिन ट्रक चालक डिवाइडर पर चढ़ते हुए बैरिकेड को तोड़ दिया और ट्रक में सवार 5 से 6 लोग मौके से फरार हो गए।पीछे से आ रहे हैं कंटेनर गाड़ी ने गश्ती दल में शामिल जवान रमाशंकर पांडे को अपने चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि ये लोग किसी स्थान से डीजल चोरी कर लौट रहे थे। हजारीबाग की ओर से आ रहा एक कंटेनर (नंबर HR 55AW 8289) ने तेज रफ्तार में आते हुए चरही थाना के गश्ती दल में शामिल जवान रमाशंकर पांडे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि रमाशंकर पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों ट्रक और कंटेनर को जब्त कर लिया है।मांडू पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

हजारीबाग पुलिस लाइन में शहीद रमाशंकर पांडे को अंतिम सलामी दी गई।इस दौरान पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।पदाधिकारी ने इस घटना को दुखद बताया है। बताया कि इस पूरे मामले की पेश की जा रही है बहुत जल्दी आरोपी पकड़े जाएंगे।रमाशंकर पांडे पलामू जिला के विश्रामपुर क्षेत्र के निवासी थे और कई वर्षों से चरही थाना में पदस्थापित थे। उनके निधन की सूचना परिजनों को दे दी गई है और शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम कर शव पुलिस वालों को सौंप दिया गया।

महत्वपूर्ण बात यह है कि 21 जून को हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रात्रि पुलिस गश्ती के दौरान एक चार पहिया गाड़ी ने कोर्रा थाना में पदस्थापित जवान नंदलाल ठाकुर को धक्का मार दिया था। जिससे उसकी घटना स्थल पर भी मौत हो गई थी।अब तक पुलिस का हाथ इस मामले में खाली है और आरोपी फरार चल रहे हैं।महज 1 महीने के भीतर हजारीबाग जिला में यह दूसरी घटना है जब ऑन ड्यूटी पुलिस वाले को गस्ती के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गई हो।

error: Content is protected !!