Ranchi:इस्लाम नगर से लापता हुए दोनों बच्चे को पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया बरामद…

 

राँची। राजधानी राँची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पथलकुदवा इस्लाम नगर से गायब हुए दो बच्चे को राँची पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने लापता दोनों बच्चे कांटाटोली से सुरक्षित बरामद कर लिया।उल्लेखनीय है कि बच्चों के लापता होने की सूचना मिलते ही राँची पुलिस पूरी तरह हरकत में आ गई थी।

पुलिस ने पूरी रात इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की।जांच के दौरान पता चला कि दोनों बच्चे कांटाटोली स्थित अपने एक दोस्त के घर चले गए थे।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया है।गायब हुए बच्चों की पहचान 12 वर्षीय समर और 10 वर्षीय सदफ के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि बुधवार शाम करीब 4 बजे से ही दोनों बच्चे लापता हो गए थे।एक साथ दो बच्चों के गायब होने की खबर फैलते ही पूरे इस्लाम नगर इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।जैसे ही बच्चों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई, प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया था।सिटी एसपी और कई डीएसपी ने खुद घटनास्थल का दौरा किया और परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली थी।

error: Content is protected !!