Ranchi:ताबड़तोड़ फायरिंग कर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो,जांच में जुटी है पुलिस..
राँची।राजधानी राँची के डोरंडा थाना क्षेत्र कुसई कॉलोनी में एक अपार्टमेंट के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।इस वीडियो को कोयलंचल शांति सेना के नाम से फेसबुक में अपलोड किया गया।जिसमें बताया कि एनटीपीसी चतरा में गोली बारी करने वाले राहुल गैंग के खिलाफ यह चेतावनी है।साथ ही पोस्ट में 40 राउंड से अधिक गोली चलाने की बात कही है। वीडियो सामने आने के बाद राँची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दे कि वीडियो रविवार की देर शाम में सोशल मीडिया के जरिये वायरल किया गया है।वीडियो में चार युवक हाथ में हथियार लेकर अपार्टमेंट के बाहर दिख रहे है। इस वीडियो के साथ पोस्ट भी लिखा गया है। जिसमें बताया कि कोयलांचल में कोई भी कोयला कंपनी के ऊपर अगर कोई घटना को अंजाम देता है तो उसे सबक कोयलांचल सेना सिखाएगी।पोस्ट में चेतावनी भी दी गई की अगर राहुल गैंग कोयलांचल में कही एक भी गोली चलाता है तो उसके बदले अगली बार अपार्टमेंट में अंदर घुस को गोली मरेंगे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। डोरंडा पुलिस अपार्टमेंट के पास पहुंच कर जांच कर रही है। आस पास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।साथ ही वहाँ मौजूद सुरक्षा गार्ड से जानकारी ली गई है।
वायरल वीडियो पर सिटी एसपी पारस राणा ने बताया की वायरल वीडियो की सत्यातता की जांच की जा रही है। वीडियो के ऑडियो में अलग आवाज है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है। दहशत फैलाने के लिए इस तरह का वीडियो बना कर पोस्ट किया गया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजेगी।
वीडियो के साथ एक पोस्ट भी किया है।जिसमें अमन साव गैंग के कुख्यात सदस्य आकाश राय (उर्फ मोनू राय) के अपार्टमेंट के सामने फायरिंग की घटना का दावा किया है।बता दें अमन साव गैंग झारखण्ड में हत्या, रंगदारी, फायरिंग और कोयला कारोबारियों पर हमलों के लिए कुख्यात रहा है। गैंग के सरगना अमन साव को मार्च 2025 में पलामू में पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया था, उसके बाद भी गैंग के सदस्य सक्रिय बने हुए हैं।आकाश राय, जो सिमडेगा जेल में बंद है, पर हत्या और रंगदारी के कई केस दर्ज हैं। वह गैंग का प्रमुख सदस्य माना जाता है और उसके खिलाफ राँची, हजारीबाग समेत कई जिलों में मुकदमे चल रहे हैं। गैंग के सदस्य अक्सर सोशल मीडिया पर अपराधों की जिम्मेदारी लेते या वीडियो शेयर करते रहे हैं, जैसे कोयला साइटों पर फायरिंग या धमकियां।
डोरंडा इलाके में पहले भी जमीन विवादों को लेकर फायरिंग की घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन अमन साव गैंग या आकाश राय से सीधे जुड़ी कोई नई जानकारी नही है ।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि डोरंडा जैसे व्यस्त इलाके में ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं, खासकर जब थाने से महज कुछ सौ मीटर दूर फायरिंग का दावा हो। विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो अक्सर फर्जी या पुराने फुटेज पर आधारित होते हैं, जिससे अफवाहें फैलती हैं।
वायरल वीडियो
यदि वीडियो सच्चा साबित होता है, तो यह गैंग की शेष शाखाओं की सक्रियता को दर्शाएगा, जिसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर सकती है।

