गिरिडीह:पेड़ से झूलता मिला युवक का शव,जाँच में जुटी है पुलिस…

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के घुठिया-महुआर मुख्य मार्ग छंछदों मैदान स्थित बरगद के पेड़ से आज शुक्रवार की सुबह एक युवक का फांसी के फंदे से झूलता शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान नावासार गांव निवासी मुरारी पंडित के 23 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार पंडित के रूप में हुई है। इधर युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन बुरी तरह टूट गये।सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।बताया जा रहा है कि युवक के पिता घर के पास ही एक लाइन होटल का संचालन करते हैं। युवक भी होटल में अपने पिता का हाथ बंटाता था।

परिजनों के अनुसार युवक गुरुवार की शाम 7 बजे तक घर में ही था।इसके बाद युवक घर से बाहर निकला और रात भर घर नहीं आया।आज शुक्रवार की सुबह शौच के लिए गये ग्रामीणों ने बरगद पेड़ में गमछा के सहारे फांसी से झूलता युवक का शव देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने अन्य गांव वालों और परिजनों को इसकी जानकारी दी।पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

error: Content is protected !!