राजधानी राँची में पानी टंकी के ऊपर मिली युवती की लाश,इलाके में सनसनी…जांच में जुटी है पुलिस..

 

राँची।राजधानी राँची के सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ स्थित पानी टंकी के ऊपर सोमवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।महिला की गला रेतकर हत्या की गई है।महिला की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। घटनास्थल की जांच के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। गले में चांदी का हार था। उसके हाथ में सोने की अंगूठियां थीं। दोनों हाथों में कंगन था, जिसे पुलिस ने शव से बरामद किया है। मृतक के शरीर से बुर्का भी मिला है। आशंका है कि महिला की हत्या लूटपाट के मकसद से नहीं की गई होगी। अगर लूटपाट के मकसद से हत्या होती तो पुलिस जेवरात बरामद नहीं कर पाती। पुलिस को प्रेम-प्रसंग में हत्या होने की आशंका पुलिस के अनुसार, शव बरामद होने के मामले में सदर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रेम-प्रसंग की बिंदू पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिस स्थान पर शव मिला है, वहां पर कोई महिला जा नहीं सकती है। पुलिस को आशंका है कि किसी ने महिला को अपने साथ ले गया होगा और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी होगी।

 

 

 

error: Content is protected !!