Ranchi:तमाड़ में घर में घुसकर महिला की धारदार हथियार से हत्या,जांच में जुटी है पुलिस..

 

राँची।जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र की मानकीडीह पंचायत के बारेडीहटोला नावाडीह में शुक्रवार की देर रात एक महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 42 वर्षीय दुलमी देवी के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार की रात लगभग 11:30 बजे की है। मृतका के पति मुचीराम मुंडा ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे, तभी एक व्यक्ति घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और सो रही दुलमी देवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।देर शाम शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।वहीं हत्या किसलिए की गई पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

error: Content is protected !!