गिरिडीह:घर के बाहर घूम रहे युवक को मारी गोली,जांच में जुटी है पुलिस…

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में गोलीकांड की घटना सामने आई है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झगरी में एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल मजदूर का नाम मो. खुर्शीद अंसारी है।उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार शाम की है।घायल खुर्शीद के अनुसार, मंगलवार शाम वह झाड़ू लगाने के बाद टहल रहा था। तभी जाकिर, बबलू सहित तीन लोग आए और उनमें से एक ने अचानक पिस्टल निकालकर उसे गोली मार दी।गोली उसके पेट में लगी और अंदर ही फंस गई।

खुर्शीद ने बताया कि जिन लोगों ने उस पर गोली चलाई, वे लोग रोजाना नशा करने पार्क के पास आते हैं।मंगलवार को भी वे नशे की हालत में वहाँ आए थे।शुरू में उसने इसे सामान्य समझा, लेकिन अचानक जाकिर ने पिस्तौल निकाली, कॉक किया और गोली चला दी।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।पुलिस हर पहलू की बारीकी से छानबीन कर रही है।

इस मामले में एसडीपीओ ने बताया कि एक व्यक्ति को गोली लगने की घटना हुई है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर बारीकी से पड़ताल हो रही है।

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने वाले डॉ. राजेश चंद्रा ने बताया कि गोली पेट के पास लगी है और अंदर फंसी हुई है।मरीज की हालत को देखते हुए उसे तुरंत धनबाद रेफर किया गया।

error: Content is protected !!