Ranchi:जमीन कारोबारी के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफ़लता मिली…गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियार के साथ गिरफ्तार..!

 

राँची।जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के बलालौंग पतराटोली निवासी जमीन कारोबारी रमेश प्रसाद उर्फ बबलू के घर के पास शुक्रवार की देर रात हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। रमेश प्रसाद ने राहुल सिंह और अन्य अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस किया है।सूत्रों के अनुसार इस मामले में राँची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने जिले के नामकुम इलाके और अन्य जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुख्यात गैंगस्टर के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।सूत्रों के अनुसार अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद हुई है।हालांकि गिरफ्तारी के सम्बंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नगड़ी थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, पिछले 10 दिनों से बबलू को राहुल सिंह के नाम से आधा दर्जन बार धमकी भरे फोन आ चुके हैं। फोन पर उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आशंका है कि रंगदारी नहीं देने पर दहशत फैलाने के लिए उनके घर के सामने फायरिंग की गई।पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। फायरिंग की घटना के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस शनिवार की सुबह खेत से बरामद बाइक के आधार पर अपराधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है, हालांकि बाइक का नंबर फर्जी होने की आशंका है।

error: Content is protected !!