Ranchi:रेलवे ब्रिज पर मिला महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस

राँची। राजधानी राँची के टाटीसिल्वे इलाके में आज सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला है।शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।यह शव टाटीसिल्वे थाना इलाके के मानकी ढिपा के नजदीक रेलवे ब्रिज पर बरामद किया गया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।टाटीसिल्वे थाने की पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया है लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस जांच में जुटी हुई है।महिला की हत्या या फिर सड़क दुर्घटना में मौत हुई है।फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।