दुमका में पहाड़िया युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया
दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पांच युवकों ने पहाड़िया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मंगलवार की दोपहर को पुलिस ने पांचों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि युवती अपने दोस्त के साथ रात करीब 12 बजे बाइक से काठीकुंड की ओर आ रही थी। तभी एक निजी होटल के समीप पांच लड़कों ने दोनों को रोक लिया। लड़कों ने पहले युवती के दोस्त की पिटाई की और युवती को एकांत में ले जाकर दुष्कर्म किया। मंगलवार की सुबह जानकारी मिलने पर काठीकुंड थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।युवती का बयान लेने के बाद पुलिस ने दोपहर में दबिश देकर पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। आरोपी पुलिस की कस्टडी में हैं।आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस के अनुसार,पहाड़िया युवती एक ट्रक के खलासी के साथ कोयले से लदे ट्रक पर आई थी, जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।बताया जाता है कि खलासी ने ड्राइवर से कहा कि वह दुमका में कोयला उतारकर वापस आ जाए, और वे फिर से ट्रक में सवार हो जाएँगे। जब वे सड़क पर चल रहे थे, तभी चार-पाँच युवकों ने उन्हें घेर लिया। युवकों ने युवती के प्रेमी की पिटाई की और लड़की के साथ बलात्कार किया।

