पुलिस ने कुख्यात अपराधी उत्तम यादव का किया एनकाउंटर,चतरा के सिमरिया में मारा गया उत्तम…अपराधियों में मची खलबली…

 

चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले का कुख्यात अपराधी उत्तम यादव को पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया है।उत्तम यादव हाल में कई गोलीबारी कांड को अंजाम दे चुका था।साथ ही हजारीबाग के एक आभूषण दुकान में गोली चलवा कर रंगदारी की मांग की थी।वहीं कारबाइन हथियार लेकर वीडियो बनाकर लोगों में दशहत पैदा करने के लिए सोशल मीडिया में पोस्ट करने के बाद से गैंग सुर्खियों में था।लेकिन अब पुलिस ने इस गैंग को खत्म कर दिया।जितना जल्दी इस गिरोह का उदय हुआ था उतना ही जल्दी अंत भी हो गया है।

बताया जा रहा है कि हज़ारीबाग पुलिस गुप्त सूचना पर उत्तम को गिरफ्तार करने गई थी।तभी अचानक पुलिस पर गोली चला दिया।जिसके बाद चतरा और हजारीबाग पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे ढ़ेर कर दिया।फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजने की तैयारी है।वहीं मुठभेड़ की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुँच गए है।

बताया जा रह है कि उत्तम यादव के साथ मुठभेड़ सिमरिया थाना में हुई है। सिमरिया के बागरा-जबरा रोड में उत्तम पुलिस पर फायरिंग कर आगे बढ़ रहा था।जिसमें उसे पुलिस ने ढ़ेर कर दिया। मुठभेड़ में हजारीबाग और चतरा पुलिस साथ शामिल थी।घटना के बाद मौके पर एफएसएल की टीम पहुँच कर जांच में जुटी है।

बिहार सरकार ने उत्तम यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था।वह हजारीबाग में एक सोना व्यापारी की दुकान पर सरेआम फायरिंग की जिम्मेदारी लेने के साथ-साथ टाइगर ग्रुप नामक अपराधिक गिरोह का संचालक था।

चतरा और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह एनकाउंटर हुआ है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर सिमरिया थाना क्षेत्र में उत्तम यादव की तलाश में छापेमारी की गई। इस दौरान उत्तम ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई

इस मुठभेड़ में उत्तम को छाती, पेट और जांघ में गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मारे गए अपराधी के शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल लाया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम देर रात होने की संभावना है। इसके लिए दंडाधिकारी की नियुक्ति और उपायुक्त से अनुमति के लिए पत्र भेजा जा रहा है।

उत्तम यादव के खिलाफ झारखण्ड और बिहार के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, फिरौती और फायरिंग जैसे दर्जनों मामले दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से अभियान चला रही थी।इस एनकाउंटर से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।स्थानीय लोग इस घटना को अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मान रहे हैं।

error: Content is protected !!