13 साल से फरार उग्रवादी संगठन झारखण्ड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो राजेश सिंह खरवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखण्ड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा (JSJM) के सुप्रीमो राजेश सिंह खरवार उर्फ राजेश सिंह उर्फ टुला सिंह उर्फ राजेश जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया है।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी के पास से 9 एमएम कैलिबर का एक देशी रिवॉल्वर, 2 गोली, धमकी देने के लिए इस्तेमाल किये गये सिम लगे दो मोबाईल फोन बरामद किये गये हैं।

एसपी ने बताया कि राजेश सिंह खरवार झारखण्ड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा में 12-13 वर्षों से सक्रिय था। उस पर पहले 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वर्ष 2016 के बाद राजेश निष्क्रिय हो गया। इसकी वजह से उस पर घोषित इनाम वापस ले लिया गया।उन्होंने बताया कि राजेश वर्ष 2012 से फरार चल रहा था।कोर्ट के आदेश पर राजेश सिंह खरवार के घर की कुर्की-जब्ती भी हो चुकी है।उन्होंने बताया कि थर्ड रेलवे लाईन का निर्माण कर रही।टीटीआईपीएल के संवेदक अंबाकोठी निवासी विकास तिवारी को लेवी के लिए राजेश ने वाट्सअप पर ऑडियो कॉल करके धमकी दी थी।इतना ही नहीं,वीडियो कॉल करके हथियार दिखाकर संवेदक को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 26/2025 दर्ज किया गया था।

राजेश की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।पुलिस ने राजेश को सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।एसपी ने बताया कि राजेश के खिलाफ लातेहार और गुमला जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 13 मामला दर्ज है। राजेश का संबंध राहुल सिंह गैंग से भी है।राजेश ने पुलिस को अपने संगठन के अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी दी है। पुलिस अब उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!