शिक्षिका के गले से सोने की चेन छिनतई…सीसीटीवी में कैद हुई बाइक सवार बदमाशों की तस्वीर…

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक चेन स्नैचिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, बगोदर बाजार स्थित साईं मंदिर के पास मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने शिक्षिका मंजू देवी के गले से सोने की चेन छीन ली और और हजारीबाग की ओर फरार हो गए।घटना के बाद बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें बदमाशों की तस्वीर साफ तौर पर कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।यह घटना बाजार क्षेत्र में लगे सुरक्षा प्रबंधों पर भी सवाल खड़ा करती है। वहीं स्थानीय लोगों में दिनदहाड़े हुई इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है।

“घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर सवार दो युवकों को देखा गया है, जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।” -विनय कुमार यादव, बगोदर थाना प्रभारी

error: Content is protected !!