पारा शिक्षक स्कूल की रसोइया के साथ बनाना चाहता था अनैतिक संबंध,विरोध करने पर पति की करवा रहा था हत्या,पुलिस ने पारा शिक्षक और शूटर सहित चार को दबोचा…

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में 55 वर्षीय सरकारी स्कूल का एक पारा शिक्षक स्कूल की रसोइया के साथ अनैतिक संबंध बनाना चाहता था। पारा शिक्षक लगातार रसोइया पर दबाव बना रहा था।रसोइया ने मामले की जानकारी अपने पति को दी थी। जिसके बाद पारा शिक्षक और रसोइया के पति के बीच बहस हुई थी।बाद में पारा शिक्षक ने रसोइया के पति की हत्या की योजना तैयार की।पारा शिक्षक शूटरों के साथ रसोइया के पति की हत्या करने जा रहा था।इसी क्रम में पुलिस को जानकारी मिल गई। पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या करने जा रहे पारा शिक्षक सत्यदेव विश्वकर्मा और शूटर राजवंश परहिया, राजू साव और मंटू कुमार परहिया को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली और दो चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के सिलदिली के कुंडौली के रहने वाले हैं।

इस संबंध में पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि पारा शिक्षक सत्यदेव विश्वकर्मा ने 40 हजार रुपये देकर हत्या की योजना बनाई थी।योजना के तहत शूटर राजवंश परहिया रसोइया के पति को गोली मारने वाला था, जबकि अन्य आरोपी चाकू से हमला करने वाले थे। पारा शिक्षक सत्यदेव विश्वकर्मा झोलाछाप डॉक्टर का भी कार्य करता है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार पारा शिक्षक रसोइया पर लगातार दबाव बना रहा था। दरअसल, पारा शिक्षक सत्यदेव विश्वकर्मा की उम्र 55 वर्ष है और इलाज करने के दौरान उसका राजवंश परहिया से परिचय हुआ था।

एसपी ने बताया कि आरोपी राजवंश परहिया पहले भी डकैती के मामले में जेल जा चुका है और उसकी उम्र 50 से अधिक है।पूरे मामले के उद्भेदन में छतरपुर एसडीपीओ अवध कुमार यादव, छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, सब इंस्पेक्टर सुशील उरांव, अनिल कुमार रजक, राहुल कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

error: Content is protected !!